अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

खेल महोत्सवः छात्राओं के नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). यमुनापार क्षेत्र के शंकरगढ़ में आयोजित खेल महोत्सव के तहत सोमवार को डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद ग्रुप आफ एजुकेशन (शिक्षक नगर) की छात्राओं ने रंगारंग और मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

निर्णायकों के निर्णय के अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंजली वर्मा ने प्रथम, आरती सिंह ने द्वितीय और मानसी पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रक्षा वर्मा और श्रुति विश्वकर्मा की राधा–कृष्ण नृत्य प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और सभागार तालियों से गूंज उठा। इसके अलावा सोनिका, रीता देवी सहित अन्य छात्राओं ने भी प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुत कर आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष उमा वर्मा, समाजसेवी सविता सिंह और करिया खुर्द की प्रधान सुनीता सिंह मौजूद रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिमा श्रीवास्तव ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चंद्रशेखर आजाद ग्रुप आफ एजुकेशन के निदेशक डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे, ताकि छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता रहे। इस मौके पर अतुल श्रीवास्तव, अमित सिंह, हर्ष मिश्रा, रजत, कंप्यूटर शिक्षिका श्रुति केसरवानी, अनन्या केसरवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button