अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरपश्चिमांचलपूर्वांचलबुंदेलखंडराज्य

Magh Mela 2026: पहला स्नान कल, 42 स्थानों पर बनाई गई पार्किंग

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). त्रिवेणी संगम के पावन तट पर 3 जनवरी से आरंभ होने जा रहे विश्वप्रसिद्ध माघ मेले को सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। श्रद्धालुओं और कल्पवासियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र और आसपास कुल 42 पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है, जहां आगंतुक अपने वाहन सुरक्षित रूप से खड़े कर सकेंगे।

आवागमन के लिए बने नौ पांटून पुल

माघ मेला प्रभारी पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय ने बताया कि गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर आयोजित इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मेला क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित करते हुए प्रत्येक सेक्टर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा चुकी है।

भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। वाहनों के सुचारु आवागमन और जाम की स्थिति से बचने के लिए पार्किंग स्थलों को रणनीतिक रूप से विकसित किया गया है। मेला क्षेत्र को जोड़ने के लिए कुल नौ पांटून पुल बनाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

450 सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा 450 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं, जिनमें से अब तक 300 कैमरे स्थापित कर सक्रिय कर दिए गए हैं। शेष कैमरों को भी शीघ्र ही चालू कर दिया जाएगा।

प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और सुविधाओं से जुड़े सभी पहलुओं पर बारीकी से काम किया गया है, ताकि माघ मेला शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए स्मरणीय बन सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button