अवध

गरीब परिवारों के लिए वरदान है आय़ुष्मान भारत योजनाः ज्योति सिंह

प्रयागराज (एसपी सिंह). स्वास्थ्य के क्षेत्र में चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान है। इस योजना के जरिए देश के सैकड़ों परिवारों की जिदंगी में खुशहाली लौटी है। जरूरतमंद परिवारों को अपनी जर-जमीन बेचने की नौबत नहीं आई। यह बातें प्रगति ग्रामोद्योग एवं समाज कल्याण संस्थान बेली (प्रयागराज) द्वारा आयोजित गोष्ठी में ज्योति सिंह ने कही।

‘आयुष्मान भारत योजना प्रभावी कैसे बने’ विषयक गोष्ठी में बीओसी वर्कर फेडरेशनके महासचिव नाजिम अंसारी ने कहा, गरीब परिवरों में किसी सदस्य के गंभीर रूप से बीमार होने पर इलाज के लिए कर्ज लेने की बाध्यता होती थी। कई बार इलाज केलिए लिया गया कर्ज उनके परिवार के बंधुआपन का कारण बन जाता था। यदि आयुष्मान भारत योजना कालाभ जरूरतमंद परिवारों को मिले तो वह कर्ज आधारित बंधुआपन के शिकार कभी नहीं होंगे।

यह भी पढ़ेंः MCD Election: 1349 प्रत्याशियों के लिए 13665 बूथों पर डाले जा रहे वोट

यह भी पढ़ेंः अमेरिकी वायुसेना में शामिल हुआ नया बमवर्षक लड़ाका B-21 रेडर

बसेरा के सचिव देवेंद्र शर्मा ने आय़ुष्मान भारत योजनाके सफल क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना, नेशनल कैडेट कोर और नेहरू युवा केंद्र जैसे संगठनों का सहयोग लेने की बात कही। कमला नेहरू स्मारक हास्पिटल के राहुल कुमार और रुखसार जैद ने अस्पताल द्वारा कैंसर और टीबी के मरीजों का गोल्डन कार्ड से इलाज करने का उदाहरण भी दिया। पीजीएस परियोजनाके प्रबंधक संजय जायसवाल ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के एक हजार आयुष्मान कार्ड धारक परिवारों का सर्वेक्षण साझा किया।

स्वास्थ्य समन्वयक शहजाद अख्तर ने प्रयागराज में आय़ुष्मान कार्ड धारकों की संख्या, इलाज की स्थिति और आ रही दिक्कतों पर एक अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत की। संचालन परियोजनानिदेशक डा. कविता अग्रवाल ने किया। पीजीएस के सचिव मुनीश्वर दत्त त्रिपाठी ने गोष्ठी में आए लोगों को सम्मानित किया। अध्यक्षता संस्था प्रमुख ज्योति सिंह ने की। गोष्ठी को डा. विनयप्रकाश यादव, अभियान संस्था के देव नारायण यादव, छात्र विष्णु दुबे, रुमन यादव, सूबेदार सिंह, रविशंकर, रोशनलाल, शिवानंद, मिथुन यादव आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button