भारत

लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सफल, बेटी रोहिणी आचार्य ने डोनेट की है किडनी

नई दिल्ली (the live ink desk). बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा। सिंगापुर में हुए आपरेशन के बाद लालू यादव और किडनी डोनेट करने वाली बेटी रोहिणी आचार्य की हालत सामान्य बताई जा रही है। आपरेशन के बाद बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट में कहा, पापा का किडनी ट्रांसप्लांट आपरेशन सफल रहा। उन्हे आपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। किडनी डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष, दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने आपरेशन की सफलता के लिए पूजा-प्रार्थना करने वालों का आभार भी जताया है। इसके साथ ही उन्होंने आपरेशन थियेटर से निकालकर आईसीयू में ले जाते समय का एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है। जबकि एक घंटा पहले ही उन्होंने आपरेशन होने की जानकारी साझा की थी।

पढ़ेंः- लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का ट्वीट

लालू यादव का यह आपरेशन सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में हुआ। मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव की किडनी खराब हो चुकी है। लालू प्रसाद यादव को उनकी ही बेटी रोहिणी आचार्य अपनी किडनी डोनेट की है। लालूयादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल से एक तस्वीर भी साझा की है और लोगों से दुआ करने की अपील की है।

यह भी पढ़ेंः Gujarat Assembly Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया मतदान

यह भी पढ़ेंः गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ पांच राज्यों में उपचुनाव के लिए डाले जा रहे वोट

यह भी पढ़ेंः FIFA World Cup: फ्रांस और इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल किया पक्का

बता दें कि बीते माह ही लालू प्रसाद यादव और रोहिणी आचार्य की किडनी मैच कर गई थी। उल्लेखनीय है कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव बीते कुछ सालों से कई बीमारियों से ग्रसित रहे हैं। वह हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी अनेक बीमारियों से पीड़ित है। लालू प्रसाद यादव पटना में अपने घर पर गिर गए थे, जिससे उन्हें काफी चोट लगी थी। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ही उनकी सेवा, देखरेख कर रही हैं। वह सिंगापुर में ही रहती है।

मालूम हो कि अपनी किडनी और अपने पिता की किडनी मैच होने पर रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा था कि जिस पिता ने इस दुनिया में मुझे आवाज दी, जो मेरे सब कुछ हैं, उनके लिए अगर मैं अपने जीवन का छोटा सा भी योगदान दे पाती हूं, तो मेरा परम सौभाग्य होगा।

उन्होंने कहा, धरती पर भगवान माता-पिता होते हैं। उनकी पूजा और सेवा हर बच्चे का फर्ज है। मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव बीते कुछ सालों में कई अस्पतालों में तबीयत खराब होने के चलते भर्ती भी हो चुके हैं, लेकिन पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हो पाए। लालू प्रसाद यादव के नौ बच्चे हैं जिनमें रोहिणी आचार्य दूसरे नंबर की बेटी हैं। लालू प्रसाद यादव बिहार के दो मर्तबा मुख्यमंत्री रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button