अपराध समाचारउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरपश्चिमांचलभारतराज्य

Police Encounter: दिल्ली-NCRका कुख्यात यूपी में ढेर, इटली मेड पिस्टल बरामद

एक साथी हुआ फरार, बदमाशों की गोली से शामली पुलिस के एक सिपाही घायल

The live ink desk. उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में गुरुवार देर रात्रि कोतवाली एवं आदर्श मंडी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में दिल्ली-एनसीआर का कुख्यात एवं 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी मारा गया। मारे गए अपराधी की पहचान दिल्ली के ओखला नगर निवासी रिहान के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान अपराधी की गोली लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने बताया कि गुरुवार रात्रि लगभग नौ बजे बाबरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों द्वारा शामली से फतेहपुर जा रहे एक युवक से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर तत्काल मामला दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान कोतवाली प्रभारी द्वारा संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए आदर्श मंडी थाना क्षेत्र की ओर भागने का प्रयास किया। फायरिंग के दौरान एक सिपाही घायल हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को सतर्क किया गया।

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में बदमाशों की घेराबंदी के दौरान उन्होंने पुनः पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

तलाशी के दौरान मृत अपराधी के पास से एक पहचान पत्र प्राप्त हुआ, जिससे उसकी पहचान रिहान निवासी ओखला नगर, दिल्ली के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक इटली निर्मित पिस्टल, एक देसी पिस्टल तथा लूट का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृत अपराधी के विरुद्ध दिल्ली, गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लूट, डकैती एवं अन्य गंभीर अपराधों के 90 से अधिक अभियोग पंजीकृत थे। जनपद शामली में नवंबर माह में हुई एक लूट की घटना में वह वांछित था, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button