संसद में शीतकालीन सत्र शुरू, 23 दिनी सत्र में 17 बैठकें प्रस्तावित
नई दिल्ली (the live ink desk). संसद (Parliament) का शीतकालीन (Winter session) सत्र आज यानी बुधवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले केंद्र सरकार ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। संसद का शीतकालीन सत्र 29 दिसंबर तक चलेगा। शीतकालीन सत्र के 23 दिन में 17 बैठक प्रस्तावित की गई है।
यह भी पढ़ेंः FIFA World Cup 2022: क्वार्टर फाइनल में मोरक्को की इंट्री, 2010 का विजेता स्पेन को मिली हार
यह भी पढ़ेंः मैनपुरी फतह के बाद एक हुआ ‘नेताजी’ का परिवार, शिवपाल ने अपनी गाड़ी पर लगाया सपा का झंडा
बता दें कि बीते हफ्ते सरकार ने शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने वाले 16 विधेयकों की सूची जारी की थी। उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़ का यह पहला सत्र होगा। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ राज्यसभा की अध्यक्षता भी करेंगे। इसी सिलसिले में विपक्ष ने भी शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है।
विपक्ष जिस मुद्दे पर सरकार को घेर सकती है, वह मुद्दे हैं चीन, कॉलेजियम व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई, सीमा विवाद, न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी, आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों के लिए 10 परसेंट आरक्षण एवं एम्स में हाल ही में हुए साइबर हमला भी विपक्ष का मुख्य मुद्दा बन सकता है। कुल मिलाकर शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं।


