भारत

Weightlifting World Championship: ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल

नई दिल्ली (the live ink desk). ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने बुधवार को वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप (Weightlifting World Championship) प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत लिया। मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क में 113 किलोग्राम वजन और स्नैच में 87 किलोग्राम वजन उठाया।

कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने मीराबाई चानू को दी बधाई

वहीं दूसरी तरफ इसी कड़ी में चीन की जियांग हुआ ने मीराबाई चानू से 6 किलोग्राम ज्यादा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मीराबाई चानू का यह दूसरा पदक है। मीराबाई चानू ने स्नैच में तीसरे प्रयास में 87 किलोग्राम भार उठाया। साल 2017 की वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग (Weightlifting) चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था और इसी साल आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स मे चानू ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ेंः संसद में शीतकालीन सत्र आज से शुरू, 23 दिनी सत्र में 17 बैठकें प्रस्तावित

यह भी पढ़ेंः FIFA World Cup 2022: क्वार्टर फाइनल में मोरक्को की इंट्री, स्पेन बाहर

यह प्रतियोगिता वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप- 2024 के पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए पहले की स्पर्धा है। उल्लेखनीय है कि 2024 के पेरिस ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग से जुड़ी स्पर्धाओं की संख्या घटाकर 10 कर दी गई है। कुल मिलाकर मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक में क्वालीफाई करने से बहुत ज्यादा दूर नहीं हैं। वह भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से संबंध रखती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button