अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

आपत्तिजनक अवस्था में मिली महिला, तकरार के बाद प्रेमी संग हुई फरार

प्रयागराज (श्याम प्रकाश सिंह). यमुनानगर (यमुनापार) के घूरपुर थाना क्षेत्र में प्रेमप्रसंग का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपने प्रेमी के साथ भाग निकली है। मामले की शिकायत उसके बेटे ने संबंधित थाने में दी है। आरोपित है कि बेटे ने अपनी मां को घर के अंदर उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखा विवाद हो गया।

बताया जाता है कि घटना चार मार्च की है। बेटे के अनुसार, विवाद के दौरान उसकी मां के कहने पर उसके प्रेमी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। परिवार और आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला उसी समय शांत करा दिया गया।

परिजनों का कहना है कि रात के समय महिला अपने कथित प्रेमी के साथ घर से करीब एक किलो चांदी के आभूषण और लगभग एक लाख रुपये नकद लेकर चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका।

पीड़ित युवक ने रविवार को घूरपुर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपित युवक इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव का निवासी है और कुछ समय से महिला के गांव में ही एक परिचित के घर रह रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला सामने आ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button