ताज़ा खबरसंसार

रिहायशी एरिया में गिरी ईरानी मिसाइल, भारतीय समेत दो की मौत

मृतकों में एक बांग्लादेशी नागरिक, दर्जनभर लोग हुए घायल

The live ink desk. सऊदी अरब में एक रिहायशी परिसर पर मिसाइल गिरने से एक भारतीय नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि कम से कम 12 अन्य बांग्लादेशी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह हमला राजधानी रियाद के निकट स्थित Al‑Kharj इलाके में हुआ, जहां एक आवासीय परिसर पर मिसाइल आकर गिरी। सूचना मिलते ही Saudi Civil Defense की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।

इस बीच Islamic Revolutionary Guard Corps (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने अल-खार्ज समेत सऊदी अरब के कई स्थानों पर रडार प्रणालियों को निशाना बनाया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिस मिसाइल से रिहायशी परिसर प्रभावित हुआ, वह उसी हमले का हिस्सा थी या नहीं।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के मद्देनजर Ministry of External Affairs ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए पहले ही परामर्श जारी किया है। भारतीयों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

क्षेत्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी सैन्य टकराव के कारण खाड़ी देशों में सुरक्षा स्थिति फिलहाल संवेदनशील बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button