अवध

चयन समिति लेगी मेयर पद के दावेदारों का साक्षात्कार

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों की तलाश में समाजवादी पार्टी ने मेयर पद के दावेदारों (candidates)का साक्षात्कार लेने की घोषणा की है। समाजवादी पार्टी की स्थानीय इकाई की तरफ से यह घोषणा की गई कि महापौर पद के लिए आए आवेदकों का साक्षात्कार कल, यानी बुधवार (14 दिसंबर) से लिया जाएगा।

मेयर पद के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यालय में दो दर्जन से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने बताया कि मेयर पद के प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर गठित चयन समिति ( selection committee ) द्वारा आवेदकों का साक्षात्कार लिया जाएगा। मेयर का पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित होने के कारण जहां कई उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सके।

वहीं पिछड़ी जाति के कई वरिष्ठ नेताओं ने समाजवादी पार्टी के टिकट की इच्छा जताई है, जिसमें पुरुष एवं महिला, दोनों वर्गों के आवेदक हैं। चयन समिति प्रत्येक उम्मीदवार से उनके पार्टी में किए गए योगदान, संघर्षो एवं चुनाव में सफलता के लिए तैयारी आदि के बारे में जानकारी ली जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Municipal elections: टेंट-दरी, होटल, चाय-काफी की दरें निर्धारित

यह भी पढ़ेंः शंकरगढ़ में वारंटी और शराब तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः अपराध समाचार विभिन्न थाना क्षेत्रों से पांच वारंटी समेत आठ अभियुक्त गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button