अपराध समाचारअवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

चोरी का खुलासाः 70 लाख के आभूषण संग तीन शातिर गिरफ्तार

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). सरायइनायत थाना पुलिस ने बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से करीब 70 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी नसीरापुर अंडरपास के पास से की गई।

पुलिस के अनुसार, 9 मार्च को विनय कुमार सोनी पुत्र स्व. गोपीनाथ सोनी निवासी रामापुर अपने परिवार के साथ शादी में गए थे। अगले दिन लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी में रखे आभूषण गायब थे। मामले में थाना सरायइनायत में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने सुराग के आधार पर यश सोनी पुत्र कृष्णकुमार सोनी, आर्यस सोनी पुत्र शत्रुधन वर्मा और आदित्य सोनी पुत्र श्याम सुन्दर सोनी को गिरफ्तार किया। तीनों की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आभूषण की दुकानों में कारीगरी करते थे और घर की एक युवती के संपर्क में थे। उसी से घर खाली होने की जानकारी लेकर 9-10 मार्च की रात ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। चोरी के बाद आभूषण नसीरापुर अंडरपास के पास छिपा दिए गए थे।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से रानी हार, जोधा हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, मांगटीका समेत सोने के आभूषण और प्लेट, कड़ा, पायल व चैन जैसे चांदी के सामान बरामद किए हैं। मामले में संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई पुलिस आयुक्त व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में, सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रशि. आईपीएस ईश्वर लाल गुर्जर, थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button