अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

अध्यक्ष बनने पर सीता पहाड़ी पर चढ़ाई कड़ाही, लगा ‘जय श्रीराम’ का जयकारा

श्रीराम योगा संस्था के अध्यक्ष बने प्रमोद सिंह, साथियों ने दी बधाई

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). शंकरगढ़ क्षेत्र के प्राचीन धार्मिक स्थल सीता पहाड़ी पर बुधवार को भक्ति, उल्लास और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। जय श्री राम योगा संस्थान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद सिंह के निर्वाचित होने की खुशी में आयोजित भव्य भंडारे में दर्जनों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पूरे पहाड़ी क्षेत्र में “जय श्री राम” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में उत्साह और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। आयोजन ने केवल धार्मिक भाव को नहीं बल्कि सामाजिक एकता का संदेश भी दिया, जहां विभिन्न वर्ग के लोग मिलकर प्रसाद ग्रहण करते हुए साथ बैठकर समाजिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे थे।

संस्थान के अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि सीता पहाड़ी पर स्थापित प्राचीन हनुमान जी की मूर्ति क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने अपने नवनिर्वाचित होने की खुशी में भंडारा आयोजित कर सेवा, समर्पण और समाज के साथ मिलकर चलने का संदेश देने का प्रयास किया। भंडारे में आए श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना की और इसे धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया।

इस मौके पर जय श्री राम योगा संस्थान के उपाध्यक्ष सुनील केसरवानी, महामंत्री जय केसरवानी, कोषाध्यक्ष विनोद केसरवानी, कमलाकर सिंह, सुधीर केसरवानी, राजेश केसरवानी, राजू केसरवानी, राजन गुप्ता, यादवेंद्र सिंह (नेता जी), पिंटू, विनोद, प्रहलाद, वंदना केसरवानी, किरन, सुमन, साधना केसरवानी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन और व्यवस्था भी प्रशंसनीय रही, जिससे यह भंडारा भक्ति और सेवा के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में यादगार बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button