उत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरपूर्वांचलराज्य

जिलाधिकारी भदोही का अल्टीमेटमः दो दिन में बनाएं ‘ई-ऑफिस’ का सिस्टम

भदोही (संजय सिंह). कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिया कि दो दिन के भीतर ई-ऑफिस लॉगिन अनिवार्य रूप से सक्रिय करें, अन्यथा कार्रवाई तय होगी।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उप जिलाधिकारियों को एक सप्ताह में 14 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए भूमि चिन्हांकन कर प्रस्ताव मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए गए। एनएच-731 नत्थईपुर रोड के किनारे भूमि अधिग्रहण मुआवजे पर भी समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग को विशेष कैंप लगाकर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड योजनाएं, आयुष्मान भारत, गोल्डन कार्ड, जनगणना, न्यायालयों में लंबित वाद, दैवीय आपदा प्रकरण, फैमिली आईडी और शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने योजनाओं के समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेंद्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विजय नारायण सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष चक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडे, उपनिदेशक कृषि अश्वनी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button