अपराध समाचार

बाहुबली विजय मिश्र गैंग के एक और अपराधी का ट्रैक्टर जब्त

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). पूर्व विधायक, बाहुबली विजय मिश्र के खिलाफ चलाया जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को एक ट्रैक्टर कुर्क किया गया है। यह ट्रैक्टर विजय मिश्र गैंग के सस्य का है। धारा-14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किए गए ट्रैक्टर की बाजारू कीमत  ₹3,75,000 (तीन लाख, 75 हजार रुपये) की आंकी गई है।

गैंगस्टर अभियुक्त के विरुद्ध धोखाधड़ी, साजिश रचने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, खनन, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने व गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ेंः अलग-अलग आए थे, परिवार परामर्श केंद्र से एक होकर लौटे दंपति

यह भी पढ़ेंः 25 हजार का इनामिया शातिर चोर गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः 11 अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन निरस्त, सीटी स्कैन का पंजीकरण अनिवार्य

भदोही पुलिस ने बताया, शासन स्तर पर चिन्हित माफिया विजय मिश्र गैंग के सदस्य हनुमान सेवक पांडेय पुत्र श्रीनाथ पांडेय (निवासी महेरा, लालापुर, प्रयागराज, हाल पता इब्राहिमपुर, गोपीगंज, भदोही) द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से पावरट्रैक ट्रैक्टर खरीदा गया था। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में भदोही पुलिस द्वारा उक्त ट्रैक्टर को धारा-14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button