अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

बामपुर गंगा घाट पर Ganga में चार बच्चे डूबे, दो शव बरामद, दो की तलाश जारी

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). यमुनापार क्षेत्र के मांडा थाना अंतर्गत बामपुर गांव स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक साथ नदी में उतरे सात बच्चे अचानक गहरे पानी में पहुंच गए, जिससे वे डूबने लगे। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, बामपुर गांव के मोहित (13), दिव्यांशु (16), अमन (9), कुनाल (12), निहाल (10), दीपक (17) और ऋषभ (10) सुबह करीब 10:30 बजे गंगा में स्नान करने गए थे। इसी दौरान अचानक गहराई बढ़ने से सभी बच्चे संतुलन खो बैठे और तेज धारा में फंस गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरे तत्काल मदद के लिए दौड़े और तीन बच्चों—मोहित, दिव्यांशु और अमन—को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हालांकि, चार बच्चे—कुनाल, निहाल, दीपक और ऋषभ—नदी की तेज धारा में बह गए। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने कुनाल और दीपक के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि निहाल और ऋषभ की तलाश जारी है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है और नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे सतर्कता बरतने और बच्चों को अकेले स्नान के लिए न भेजने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button