तीन दिन में की गई 7563 वाहनों की जांच, 1372 का चालान
मिर्जापुर रेंज के तीनों जनपदों सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर में चलाया गया अभियान, वसूला गया 4.16 लाख का जुर्माना
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). डीआईजी विंध्याचल की अगुवाई में दस फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक वाहनों की जांच का अभियान चलाया गया। मंडल के तीनों जनपदों (भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर) इस दौरान कुल 7563 वाहनों की जांच की गई, इसमें से 1372 वाहनों का चालान कर 4.16 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 (GIS) की सुरक्षा के दृष्टिगत डीआईजी के नेतृत्व में 10 से 12 फरवरी तक चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके लिए तीनों जनपदों में 404 टीमों द्वारा 536 स्थानों पर चेकिंग की गई और 5742 दो पहिया वाहन एवं 1821 चार पहिया वाहनों की जांच करते हुए 7589 व्यक्तियों की चेकिंग की गई और चार अभियोग पंजीकृत करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Also Read: रायबरेली-प्रयागराज हाईवेः प्रथम चरण में बनेगा ग्रीन फील्ड बाईपास
Also Read: आम चुनाव से पहले पुरानी पेंशन बहाली हमारा लक्ष्यः राजेंद्र पाल

इस दौरान 1240 दो पहिया और 132 चार पहिया वाहनों का चालान करते हुए 349 वाहनों से 4.16 लाख रुपये वसूल किया गया। दो वाहनों के वैध कागजात नहीं मिलने पर उन्हे सीज किया गया।
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 (GIS) के मद्देनजर दस से 12 फरवरी तक होटल, सराय, ढा़बा, धर्मशाला, माल्स, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, राजकीय प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलो की जांच की गई, जिसमें 434 टीमों द्वारा 472 होटल, 32 सराय, 479 ढाबा, 29 धर्मशाला, 46 माल्स, 125 रेलवे स्टेशन, 75 बस स्टैंड, 52 राजकीय प्रतिष्ठान 208 धार्मिक स्थलों पर चेकिंग की गई।



