जालसाजी के प्रकरण में अधेड़ महिला समेत युवक गिरफ्तार
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). जालसाजी के मामले में गंगानगर के सोरांव थाने की पुलिस ने एक अधेड़ महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। सोरांव पुलिस ने एक मामले में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 506 का केस दर्ज किया था। मामले की विवेचना में अनिल कुमार पुत्र राम खेलावन (निवासी ग्राम मढई का पूरा, नवाबगंज, प्रयागराज) और उर्मिला पत्नी स्व. रामनरेश उर्फ खुज्झी (निवासी ग्राम उमरी, कोटिला, बाघराय, प्रतापगढ़) का नाम सामने आया था।
शुक्रवार को सोरांव पुलिस ने दोनों को होलागढ़ मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई मनोज कुमार राय, कांस्टेबल अरुण कुमार, विपिन, महिला कांस्टेबल अंजना भट्ट शामिल रहीं।
| सरदार पटेल इंटर कॉलेज के कार्तिकेय के मॉडल को मिला प्रथम स्थान |
| सिंधी धर्मशाला से निकली झूलेलाल की शोभायात्रा, नाचते-गाते संगम पहुंचे अनुयायी |
थरवई पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का वांछित
गंगानगर के थरवई थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव ने बताया कि थरवई पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 80/2023, धारा 376, 506 व 3/4 पॉक्सो एक्ट के वांछित प्रदीप कुमार पुत्र धर्मपाल उर्फ करिया (निवासी नूरपुर, कमलानगर, सोरांव) को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना थरवई क्षेत्रा के 40 नंबर गोमती से की गई है।
