बुंदेलखंड

बलरामपुरः सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी बस

बलरामपुर (the live ink desk). बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपति और चार बच्चे शामिल हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कार सवार लोग श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के बजाज चीनी मिल गेट के नजदीक पहुंचे, उसी दौरान सामने से आए एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार में फंसे लोगों कोकिसी तरह निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक छानबीन में यह आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ होगा।

मुकामी पुलिस के मुताबिक सभी के शवों कोचीरघर भेजने के साथ ही परिवार वालों को सूचना दी गई है। कार की तलाशी के दौरान पुलिस को एक आधार कार्ड मिला है, जिस पर सोनू साहू (निवासी ग्राम वनकुल, थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया) लिखा है। इसी आधार पर बलरामपुर पुलिस ने देवरिया पुलिस से संपर्क किया और हादसे की जानकारी दी। बताया जाता है कि कार सवार लोग उत्तराखंड से देवरिया जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

UPPSC: PCS 2022 का परिणाम घोषित, सूबे को मिले 364 अधिकारी, टॉप 10 में आठ बेटियां
अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- लोकतंत्र नहीं आपका परिवार खतरे में है

बुंदेलखंड एक्सेप्रेस वे पर ट्रक में घुसी मिनी बस

हमीरपुर. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार को सुबह श्रद्धालुओं से भरीमिनी बस हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई। यह हादसा हमीरपुर जनपद के मौदहा क्षेत्र में हुआ। मिनी बस की रफ्तार ज्यादा होने के कारण उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बस चालक प्रसाद सिंह (35) पुत्र बंगाली बाबू (निवासी हाथरस) की मौके पर मौत हो गई, जबकि बस में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल होगए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही मदहा और खन्ना थाने कीपुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घायल लोगों को निकालकर स्थानीय सीएचसी मौदहा पहुंचाया गया। कुछ घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जबकि चालक प्रसाद सिंह का शव चीरघर भेजा गया है। बताया जाता है कि मिनी बस सवार श्रद्धालु चित्रकूट और अयोध्या के लिए निकले थे। सभी लोग हाथरस और इटावा के निवासी बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button