पश्चिमांचल

किदवईनगर में आग से खाक हुईं दुकानें, लाखों की क्षति

कानपुर (the live ink desk). कानपुर में बीते दिनों हुए भीषण अग्निकांड की तपिश अभी ठंडी नहीं पड़ी थी कि जनपद के किदवईनगर मार्केट में सोमवार की सुबह आग लग गई और देखते ही देखते दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। इस भीषण अग्निकांड में लाखों रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के किदवई नगर में आग की सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस और फायर कर्मियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। किदवईनगर में जहां हादसा हुआ है, वहां कास्मेटिक व कपड़े की दर्जनों छोटी-बड़ी दुकानें थीं।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से लगातार हटवाए जा रहे बैनर-पोस्टर
 निकाय चुनावः खेत-खलिहान तक पहुंच बना रहे भावी प्रत्याशी
नगरीय निकाय चुनाव 2023ः पांच साल में 2361 मतदान केंद्र और 96 लाख मतदाता बढ़े

बाबूपुरवा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि सोमवार भोर में शॉर्ट सर्किट से किसी दुकान में आग लगी होगी। जब तक इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हो पाती, आग बढ़ती गई और एक साथ दर्जनभर दुकानें जलने लगीं। बांस के टट्टर से बनी दुकानों में आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बचावका तनिक भी मौका नहीं मिला। सूचना पर अग्निशमन दल के कर्मचारी तीन दमकल गाड़ियों के साथ पहुंचे और दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

किदवई नगर में कुल 40 अस्थाई दुकानें हैं। यहां के व्यापारियों का कहना है कि आगजनी का यह कोई पहला मामला नहीं है। प्रत्येक वर्ष इसी तरह दुकानों में आग लग जाती है। व्यापारियों ने कहा कि यह शॉर्ट सर्किट या कूड़े से आग नहीं लगती है। यहां कुछ अराजक तत्वों की खुराफात से आग लगती है। एसओ बाबूपुरवा का कहना है कि इस मामले में शिकायत के आधार पर आगे की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button