अपराध समाचार

दहेज हत्या और दुष्कर्म के मामलों में महिला सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो अभियुक्त दहेज हत्या के हैं, जबकि एक दुष्कर्म का आरोपी है। चौथा आरोपी कुंडा कोतवाली का वारंटी है।

अंतू थाने के सब इंस्पेक्टर शुभनाथ साहनी ने अपनी टीम के साथ  धारा 498ए, 304बी, 323, 504 व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित चल रही मनोरमा पत्नी स्व. राममनोहर (निवासी ग्राम मकईपुर, लीलापुर) को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मनोरमा के घर के पास से की गई है।

दहेज हत्या के मामले में दूसरी गिरफ्तारी भी अंतू पुलिस ने ही की है। अंतू थाने के दरोगा शिवपूजन यादव ने पुलिस टीम के साथ धारा 498ए, 304बी, व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित चल रहे द्वारिका प्रसाद तिवारी उर्फ नान्हू पूत्र वासुदेव को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त द्वारिका प्रसाद अंतू क्षेत्र के समदा का रहने वाला है।

 Municipal Council: सपा-बसपा को पछाड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे ‘भितरघाती’
 ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
बिस्तर पर मिला सेवानिवृत्त शिक्षक का रक्तरंजित शव, सिर पर प्रहार कर की गई हत्या

इसी क्रम में तीसरी गिरफ्तारी पट्टी पुलिस ने की है। पट्टी थाना के सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत अपराध संख्या 131/2023, धारा 376, 506 व 3(2)5 SC/ST Act  के वांछित अखिलेश मौर्य पुत्र रामकेवल मौर्य (निवासी ग्राम कुकुवार, पट्टी) को मंगरौरा मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया है।

चौथी गिरफ्तारी कुंडा कोतवाली के सब इंस्पेक्टर शनी कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान की है। शनी कुमार ने बताया कि वारंटी मोहम्मद तारिक पुत्र स्व. मुन्ना (निवासी चिकवन टोला, पुरानी बाजार, कुंडा) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। मोहम्मद तारिक धारा 138 N.I. ACT का वारंटी है।

 20 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मावकाश, सचिव का आदेश जारी
प्रतापगढ़ से रायबरेली के लिए रवाना हुई ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ की मशाल रैली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button