उत्तर प्रदेश समाचार

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार पुलिसकर्मी की मौत, बारा थाने में थी तैनाती

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). यमुनानगर के बारा थाने में तैनात पुलिस कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब स्कूटी से पुलिस कर्मी ड्यूटी कर थाने लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चीरघर भेजा। यह हादसा प्रयागराज-चित्रकूट हाईवे पर बड़ौदा ग्रामीण बैंककी शाखा बारा के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जनपद के बरमतपुर (भरसवा) निवीस संतोष कुमार (54) उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में मुख्यआरक्षी के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार को वह ड्यूटी करने गए थे। देर रात स्कूटी से अपने तैनाती स्थल बारा थाने लौट रहे थे। रास्ते में क्षेत्रीय ग्रामीण बड़ौदा बैंक की शाखा बारा के नजदीक एक बेकाबू ट्रक ने संतोष कुमार की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इसके बाद स्थानीय लोगों व राहगीरों केद्वारा घायल संतोष कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस विभाग में मिली, उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेते हुए इस हादसे की जानकारी संतोष कुमार के घरवालों कोदी।

National Highway पर खड़े टेंपो में ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत
Police Encounter: 40 मुकदमों के आरोपी कुख्यात सत्यभान के पैर में लगी गोली
अपाचे से छिनैती करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तारः तीन जिलों की सात घटनाओं का खुलासा
कोटेदार से 15 हजार रुपये घूस लेते हुए सप्लाई विभाग का बाबू गिरफ्तार
 दिल्ली से संगमनगरी आकर टप्पेबाजी करते थे शातिरः लाइसेंसी पिस्टल संग दो गिरफ्तार

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button