उत्तर प्रदेश समाचार

नये यमुना पुल से युवती ने लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाई जान

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). शहर के सुसाइड प्वाइंट कहे जाने वाले नैनी के नये यमुना ब्रिज से बुधवार को एक युवती ने यमुना में कूदकर जान देने की कोशिश की, हालांकि समय रहते उसे बचा लिया गया। युवती से पूछताछ के बाद मुकामी पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के मुताबिक युवती अपने ननिहाल झूंसी में रहती है। बुधवार की सुबह ननिहाल में ही परिजनों से किसी बात कोलेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह बिना बताए घर से बाहर निकल आई और सीधे नये ब्रिज पर पहुंचकर यमुना में छलांग लगा दी। युवती को नीचे गिरता देख यमुना में नावचला रहे मल्लाहों ने तत्काल पानी में छलांग लगाई और युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके परआई पुलिस ने पूछताछ के बाद युवती के परिजनों को बुलाया।

पाप का घड़ा फूटा और रास्ते में मिल गई पुलिस, रेसर बाइक बेचने जा रहे तीन चोर गिरफ्तार
नवनिर्वाचित मेयर को CM ने दिया लक्ष्य, भव्य और दिव्य हो Mahakumbh-2025
Punjab National Bank महराजगंज के पास से मोटरसाइकिल चोरी
 क्षेत्राधिकारी लालगंज और रानीगंज दफ्तर को मिला ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट

बताते चलें कि युवती शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज की रहने वाली है। उसके माता पिता का अरसा पूर्व देहांत हो चुका है। सुसाइड प्वाइट के रूप में मशहूर नये यमुना ब्रिज पर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सिक्योरिटी लगाई गई है, बावजूद इसके आए दिन इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। चंद रोज पहले ही इंटरमीडिएट की परीक्षा में कम अंक मिलने पर चित्रकूट के एक छात्र ने यमुना में कूदकर जान देने की कोशिश की थी। उसे भी नीचे रहे मल्लाहों ने तेजी दिखाते हुए बचा लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button