पूर्वांचल

सीतामढ़ी गंगा घाट पर एक युवक गंगा में डूबा, दो को बचाया गया

भदोही (संजय मिश्र). सीतामढ़ी गंगा घाट पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब गंगा में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से तीन युवक डूबने लगे। दो युवकों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया, जबकि एक युवक गंगा में डूब गया है। उसकी तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीएम समेत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी थी। परिजन गंगा घाट पर ग्रामीणों के साथ डटे हुए हैं। गंगा में डूबने की खबर मिलने पर युवक के घर पर कोहराम मच गया है।

 सतना से गंगा स्नान को आए दो युवक गंगा में डूबे, एक को बचाया गया
मुंडन संस्कार के लिए जा रहे लोगों से भरी नाव पलटी, तीन शव बरामद, सर्च आपरेशन जारी

बताया जाता कि है मंगलवार को कोइरौना थाना क्षेत्र के बनिया का तारा गांव निवासी रंजीत उर्फ राजा गौड़ (18) पुत्र राजेंद्र गौड़ अपने दो अन्य साथी सचिन सिंह (17) पुत्र चतुर धारी सिंह और शिवम् गौड़ (14) पुत्र फूलचंद्र गौड़ के साथ गंगा में स्नान करने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे। स्थानीय लोगों के मदद से सचिन और शिवम को सकुशल बचा लिया गया, लेकिन रंजीत गौड़ गंगा में डूब गया।

पुलिस के द्वारा गंगा में डूबे युवक की तलाश की जा रही है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में युवक की तलाश जारी है।  घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम ज्ञानपुर आकाश कुमार व तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत भारी संख्या में पुलिस बल गंगा घाट पर पहुंच गए और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे युवक की तलाश शुरू की, किंतु घंटों तलाश करने के बाद भी गंगा में डूबे युवक का पता नहीं चल पाया।

 ये हिस्ट्रीशीटर नहीं सुधरने वाला, पुलिस ने दर्ज किया 56वां मुकदमा
नैनी के युवक की सड़क हादसे में मौत, बांदा राजमार्ग पर देर शाम हुआ हादसा

पांच बहन, दो भाइयों में सबसे छोटा था रंजीतः इसके बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को सूचना देकर घटनास्थल पर बुलाया। दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया है और स्थानीय लोगों की गंगा घाट पर भीड़ उमड़ पड़ी है।

गंगा में डूबे युवक रंजीत उर्फ राजा के पिता ने बताया कि घर से अपने दो साथियों के साथ गंगा स्नान करने आया था और डूबने के बाद मुझे स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी। हम भागते हुए गंगा घाट पर आ गए। पिता ने बताया कि पांच बहन व दो भाइयों में रंजीत छोटा था। गंगा घाट पर मां शिवदेवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। परिवार के लोग उसे सांत्वना देने में जुटे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button