राज्य

बिरसा मुंडा स्टेडियम में भदोही के लाल ने किया कमालः UP की हाकी टीम ने 7-1 से जीता फाइनल

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). राज्य में हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की चकाचैंध से दूर राउरकेला में भदोही के लाल अजय यादव के शानदार प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय सब जूनियर बालक हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है।

रविवार को राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम (Birsa Munda Stadium) में देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान ओडिशा जैसी मजबूत टीम को 7-1 से हराकर चैंपियनशिप की चमचमाती ट्रॉफी पर लगातार दूसरी बार कब्जा जमाया है।

बरसात से पहले साफ करवा लें नाला-नाली, अवैध प्लाटिंग पर भी रखें नजर
तमंचा लेकर सोशल मीडिया पर रील बनाना पड़ा भारी, हवालात पहुंचा आरोपी
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्सः खिलाड़ियों की बस को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

भदोही जिले के हरियांव निवासी बुधिराम यादव के बेटे अजय यादव ने पूरे टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। खिताबी जीत के बाद अजय यादव ने हाकी संघ के सचिव राजकमल यादव से फोन पर बातचीत कर अपनी खुशी जाहिर की।

उधर, जीत की खबर भदोही पहुंचते ही हाकी प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्रदेश की जीत और अजय यादव के शानदार खेल से गदगद कोच मुनव्वर हुसैन, हाकी संघ के संरक्षक शाह आलम, अध्यक्ष नंदलाल यादव, शिवाकांत यादव, अखिलेश यादव समेत स्टेडियम के खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है।

साड़ी के सहारे लटक रहा था मीना का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
आटो चालक ने बालक के साथ किया कुकर्म, अभियुक्त गिरफ्तार
बालक से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में अभियुक्त को फांसी की सजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button