मेरी माटी-मेरा देशः हर घर से किया गया मिट्टी और एक चुटकी चावल का संकलन
प्रयागराज. मेरी माटी-मेरा देश अभियान के क्रम में शनिवार को गंगापार क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर मिट्टी और एक चुटकी चावल संकलन का अभियान चलाया गया। विकास खंड सोरांव के शिवगढ़ क्षेत्र में भाजपाइयों ने जिला मंत्री विजय पटेल की अगुवाई में आजादी केअमृत महोत्सव के तहत मिट्टी संकलन का अभियान चलाया।
जिला मंत्री विजय पटेल के नेतृत्व में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी और चावल एकत्रित किया। विजय पटेल ने कहा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आह्वान पर शहीदों के सम्मान में घर-घर से मिट्टी संकलन का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियानके तहत शनिवार को पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिवगढ़ बाजार के साथ-साथ आसपास के गांवों में मिट्टी व चावल संकलन का कार्य किया गया।
| ‘आत्महत्या से नहीं निकलेगा कोई समाधान, अलबत्ता घरवाले होंगे परेशान’ |
| लोक अदालतः रिकार्ड 199902 वाद निस्तारित, फौजदारी के भी 25181 वाद निपटे |
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू पांडेय, रंजीत केसरवानी, शंभू नाथ पटेल, धीरेंद्र केसरवानी, अनुराग केसरवानी, शिवपूजन पटेल, अजीत जायसवाल व मौर्य आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विजय पटेल ने यह भी बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह अभियान आठ से 13 सितंबर तक सभी ग्रामसभाओं और नगरीय क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक घर से मिट्टी संग्रह करने के साथ उसे एक कलश में रखा जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक गांव में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाई जाएगी। ग्राम के सरकारी विद्यालयों में पीएम के संदेश की पट्टिका लगाई जाएगी। इसके अलावा ग्राम में पंच प्रण की प्रतिज्ञा का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
| संचारी रोग नियंत्रण अभियानः मलिन बस्ती में करवाया कीटनाशक का छिड़काव |
| चाकघाट रीवा से चुराई गई बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार |

