
प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). पुलिसिंग को दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से चार उप निरीक्षकों समेत 21 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने चौकी प्रभारी चिलबिला सुमित सिंह को सांगीपुर थाने में तैनाती दी है। इसी क्रम में थाना सांगीपुर में तैनात पुष्पराज सिंह को चिलबिला का चौकी प्रभारी (कोतवाली नगर) बनाया है।
इसी तरह पुलिस लाइन में रहे एसआई रामबाबू और राजेश प्रसाद को डायल यूपी-112 में तैनाती दी गई है। इसी क्रम में थाना लालगंज में कार्यरत एचसीपी सिपाहीलाल को डायल यूपी-112, बाघराय से इकबाल अहमद को भी डायल यूपी-112 में भेजा गया है।
पुलिस लाइन में रहे कांस्टेबल आदर्श उपाध्याय, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, सचिन कुमार, आशीष साहू, आशीष कुमार गौड़ को भी डायल यूपी-112 में भेजा गया है। अंतू से कांस्टेबल अंकित दुबे, फतनपुर थाना से अजीत कुमार यादव और गोविंद सिंह, हथिगवां थाना से नितिन कुमार, महेशगंज थाना से संजय यादव, कुंडा से कांस्टेबल महेंद्र कुमार साहू, बाघराय से मनोज कुमार, गौरव कुमार और चंद्रमणि को डायल यूपी-112 में तैनात किया गया है।

