आतंकी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करें सुरक्षा एजेंसियाः अमित शाह

जम्मू-कश्मीर में हो रही आतंकी घटनाओं के मद्देनजर गृह मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग
The live ink desk. केंद्रीय गृह मंत्री ने देश में उभरते सुरक्षा खतरे से निपटने के लिए आतंकी नेटवर्क और उनके सहायक इको-सिस्टम को खत्म करने के लिए सभी एजेंसियों के बीच अधिक तालमेल पर जोर दिया है।
सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ नई दिल्ली में हुई हाई लेवल बैठक में शाह ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में बढ़ी आतंकी घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही केलिए निर्देशित किया।
सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के उत्तरदायी आसूचना ब्यूरो (IB) के Multi Agency Centre (MAC) की कार्यप्रणाली की समीक्षा के दौरान अमित शाह ने कहा, MAC प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए बड़े तकनीकी और ऑपरेशनल सुधारों को लागू करने को तैयार है।
MAC को अंतिम रिस्पॉंडर्स सहित विभिन्न हितधारकों के बीच Pro-Active और Real-Time कार्यवाही के योग्य जानकारी साझा करने के लिए हर वक्त तैयार रहना होगा। शाह ने सभी एजेंसियों से युवा, तकनीकी रूप से कुशल, जोशीले अधिकारियों की एक टीम गठित करने पर जोर दिया, ताकि सूचनाओं का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल कर आतंकी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया जा सके।
अमित शाह ने कहा, सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनज़र हमें एक कदम आगे रहना होगा।
देश की समग्र आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई की समीक्षा करते हुए अमित शाह ने प्रभावी तरीके से कार्य करने की सीख दी। गृह मंत्री ने सभी प्रतिभागियों से Multi Agency Centre में अपनी भागीदारी बढ़ाने और इसे एक सामंजस्यपूर्ण मंच बनाने के लिए कहा, जो निर्णायक और त्वरित कार्रवाई के लिए सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों, ड्रग्स-रोधी एजेंसियों, साइबर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को एक साथ लाता है।
जोशीले अधिकारियों की बनाएं एक टीम
बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा में शामिल सभी एजेंसियों से युवा, तकनीकी रूप से कुशल जोशीले अधिकारियों की एक टीम गठित करने पर जोर दिया, ताकि Big Data और AI/ML संचालित एनालिटिक्स और तकनीकी प्रगति का उपयोग करके आतंकी इकोसिस्टम को खत्म किया जा सके। उन्होंने दोहराया कि नई और उभरती सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनज़र हमें अपने रिस्पांस में हमेशा एक कदम आगे रहना होगा।

