आॉफबीट (offbeat)

मुलायम की हालत चिंताजनक, Defense Minister Rajnath Singh पहुंचे मेदांता

लखनऊ (the live ink desk). गुरुग्राम मेदांता (Gurugram Medanta) में इलाजरत मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को लाइफ सेविंग सपोर्ट (life saving support) और दवाओं पर रखा गया है। विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर बराबर नजर बनाए हुए है। मुलायम सिंह के स्वास्थ्य लाभ के लिए पूरे प्रदेश पूजा-अर्चना का दौर जारी है। शुक्रवार को दूसरे पहर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने मेदांता पहुंचकर मुलायम सिंह यादवके सेहतकी जानकारी ली।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बताया कि गुरुग्राम स्थित मेदांता हास्पिटल जाकर आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सेहत की जानकारी ली। राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। मुलायम सिंह यादव के परिजनों से सेहत की जानकारी लेने के बाद वह अपने काफिले के साथ वहां सेवापस लौट गए।

यह भी पढ़ेंः WHO के एलर्ट के बाद डिप्टी सीएम ने दिए जांच का आदेश

बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव की गंभीर स्थिति की जानकारी होनेपर कई बड़े नेता मेदांता पहुंच चुके हैं। शुक्रवार की सुबह ही प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेदांता का दौरा किया था।  दूसरी तरफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज गुरुग्राम मेदांता पहुंचकर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मेदांता में ब्रजेश पाठक ने मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई रामगोपाल यादव से मुलाकात की। राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव से हुई मुलाकात को लेकर ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए दीर्घायु की भी कामना की है। ब्रजेश पाठक लगभग आधा घंटा तक मेदांता में रहे। बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव पिछले छह दिन से वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं। बीते सोमवार को ही उन्हे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button