उत्तर प्रदेश समाचारपश्चिमांचलराज्य

सीईआईआर पोर्टल बना मददगार, फिरोजाबाद में 111 मोबाइल बरामद

लगभग 18 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल वापस लौटे, शिकायतकर्ताओं में खुशी

The live ink desk. सर्विलांस और जनपद पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर गुम हुए 111 मोबाइल बरामद कर पीड़ितों को सौंपे। इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये है। मोबाइल पाकर आवेदकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

विशेष अभियान में हुई बरामदगी

अपर पुलिस नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर गुम मोबाइलों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सर्विलांस प्रभारी प्रेम शंकर पांडेय और सभी थाना प्रभारियों ने टीम के साथ समन्वय करके यह सफलता हासिल की।

सीईआईआर पोर्टल की भूमिका

पुलिस के अनुसार, भारत सरकार ने देशभर में गुम हुए मोबाइलों की शिकायत दर्ज कराने के लिए सीईआईआर पोर्टल (CEIR PORTAL) लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर नागरिक स्वयं अपने खोए हुए मोबाइल की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

शिकायतकर्ताओं ने जताया आभार

बरामद मोबाइलों को आवेदकों को सुपुर्द करने के बाद शिकायतकर्ताओं ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने बताया कि मुख्यालय स्तर से मोबाइल बरामदगी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button