अपराध समाचारअवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

बेवफा निकली प्रेमिका, Love Triangle में गई साहिल शुक्ल की जान

प्रयागराज (श्याम प्रकाश सिंह). घूरपुर थाना क्षेत्र के चक गौरी शंकर नीबी गांव स्थित एक निजी विद्यालय के कार्यालय कक्ष में 20 वर्षीय आईटीआई छात्र साहिल शुक्ला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। पुलिस के अनुसार कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच के आधार पर घटना को आत्महत्या माना गया है।

एसीपी अब्दुस सलाम खान ने शनिवार अपराह्न पत्रकारों को बताया कि मृतक घटना से पहले एक युवती से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। जांच में सामने आया कि दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से संबंध थे। पुलिस के अनुसार युवती के किसी अन्य युवक से संपर्क की जानकारी मिलने के बाद दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद हुआ। इसके बाद छात्र ने कथित रूप से स्वयं को गोली मार ली।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से एक तमंचा बरामद हुआ, जो मृतक के दाहिने हाथ में पाया गया। गोली सिर के दाहिने हिस्से (कनपटी) पर लगी थी। युवती से पूछताछ की गई है। उसके बयान के अनुसार मृतक पहले से ही हथियार रखता था। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद युवती ने कई बार फोन और संदेश भेजे, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

मृतक साहिल शुक्ला, लालापुर गोबरा निवासी रेवती रमण शुक्ला का इकलौता पुत्र था। वह अपने फूफा अनिल तिवारी के विद्यालय परिसर में रहकर नैनी स्थित एक संस्थान से आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। शव शुक्रवार को विद्यालय के कार्यालय कक्ष में कुर्सी पर बैठी अवस्था में मिला था।

घटना के संबंध में मृतक के फूफा अनिल तिवारी ने घूरपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button