BJP: यमुनापार की जिला कार्यसमिति घोषित, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत जिला यमुनापार (प्रयागराज) की जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई है। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने बताया कि काशी क्षेत्र की जिला कार्यसमिति यमुनापार में दो दर्जन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के पश्चात जिला कार्यसमिति में आठ को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। संतरा देवी बिंद, राजेश्वरी तिवारी, पुष्पराज सिंह पटेल, राजेश धनगर, सविता शर्मा, देवी सिंह पटेल, सुधाकर पांडेय और अनिल मिश्र को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में प्रदीप पांडेय, रामसुख कुशवाहा और रत्नाकर सिंह पटेल को जिला महामंत्री बनाया गया है। जबकि अजय सिंह, गौतम भारती, मनीषा देवी कोल, अजीत कुमार मिश्र, पृथ्वीपाल सिंह, प्राची चौबे, प्रेमकली पाल और नागेश्वर निषाद को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह अनूप केसरवानी को कोषाध्यक्ष, सतीश विश्वकर्मा को जिला आईटी संयोजक और सुभाष कनौजिया को जिला सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। पदाधिकारियों केचयन पर स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।



