ताज़ा खबरसंसार

Abdul Basit का विवादित बयान- ‘US ने हमला किया तो Bharat को बनाएंगे निशाना’

The live ink desk. पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अब्दुल बासित (Abdul Basit)  के एक बयान ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त रहे बासित ने दावा किया है कि यदि भविष्य में अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है, तो जवाबी कार्रवाई में भारत को निशाना बनाया जा सकता है।

एक टीवी इंटरव्यू के दौरान Abdul Basit ने कहा कि पाकिस्तान की मिसाइल क्षमता सीमित दूरी तक प्रभावी है, ऐसे में संभावित जवाबी कार्रवाई का लक्ष्य भारत के शहर—जैसे नई दिल्ली और मुंबई—हो सकते हैं। हालांकि यह उनका निजी बयान है और पाकिस्तान सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बासित (Abdul Basit) का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी खुफिया तंत्र ने अपनी ताजा आकलन रिपोर्ट में पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय बताया है। रिपोर्ट तुलसी गबार्ड द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसमें लंबी दूरी की मिसाइल क्षमताओं और क्षेत्रीय अस्थिरता पर प्रकाश डाला गया है।

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान नंबर वन

इसके साथ ही ‘ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026’ में भी पाकिस्तान को आतंकवाद से प्रभावित देशों में शीर्ष पर बताया गया है, जहां हिंसक घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। इस संदर्भ में बासित ने अमेरिकी आकलनों और राजनीतिक समीकरणों पर भी सवाल उठाए।

ध्यान देने वाली बात यह है कि अब्दुल बासित 2014 से 2017 तक भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके हैं और लंबे समय तक कूटनीतिक सेवाओं में सक्रिय रहे हैं। उनके ताजा बयान को लेकर कूटनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं, जबकि क्षेत्र में पहले से जारी तनाव के बीच इस तरह के बयान को संवेदनशील माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button