अपराध समाचारअवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

प्रयागराजः 1.40 करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). शहर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धूमनगंज थाना पुलिस और नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) की संयुक्त टीम ने सूबेदार रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर स्मैक तस्करी में लिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 704.88 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पूर्व में प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना सचिन पासी निवासी ताड़बाग, धूमनगंज शामिल है। उसके खिलाफ पहले से ही आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके दो सहयोगी राहुल कुमार और नितेश कुमार, दोनों निवासी ताड़बाग, को भी गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी ने स्पष्ट किया कि शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है तथा उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी।

इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त ने टीम को 50 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button