सेमराथनाथ धाम में जलाभिषेक कर डीएम ने की माघ मेले के कुशल आयोजन की कामना
माघ मेला क्षेत्र में भूमि पूजनकर फहराई धर्म ध्वजा, उतारी गंगा की आरती
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). जिलाधिकारी गौरंग राठी ने बाबा सेमराधनाथ माघ मेले का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नये साल के पहले दिन भूमिपूजन किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने बाबा सेमराधनाथ धाम में भगवान शिव पर जलाभिषेक कर माघ मेले की सकुशल आयोजन की कामना की। इसके बाद माघ मेलाक्षेत्र में आए श्रद्धालुओं से मिलकर उनका कुशल-क्षेम जाना।
काशी-विंध्य-प्रयाग के महासंगम स्थल महातीर्थ सेमराधनाथ धाम में कल्पवास के 28वें वर्ष के अवसर पर गंगा तट पर मां गंगा की आराधना की गई और माघ मेला कल्पवास के प्रतीक स्वरूप मां गंगा तट पर धर्म ध्वजारोहण कर भारतीय सनातन धर्म एवं आस्था के प्रतीक माघ मेला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गंगा आरती भी की गई।
यह भी पढ़ेंः नये साल पर भदोही पुलिस ने 75 लोगों को दिया 13 लाख का फोन
यह भी पढ़ेंः यूपी 112: जनपदीय रैंकिंग में भदोही टॉप पर, प्रदेश में 11वां स्थान
यह भी पढ़ेंः विनय चौरसिया ने जरूरतमंदों के साथ बिताया साल का पहला दिन
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने गुरू मंहत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा, यह जनपद के लिए यह गर्व की बात है कि गंगा तट पर विगत 28 वर्षों से माघ मेले में कल्पवास का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कल्पवास माघ मेले को सकुशलता के साथ संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन के साथ लगातार बैठक कर स्थलीय कार्य किया जा रहा है।
आगामी छह जनवरी को पौष पूर्णिमा से शुरू हो रहे माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लोनिवि द्वारा सड़क मार्ग के लिए चकर्ड प्लेट, बिजली विभाग द्वारा प्रकाश की सुचारू व्यवस्था, साफ-सफाई, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, साउंड सिस्टम, जिला पंचायत विभाग के द्वारा मेले परिसर में टेंट, शौचालय, बैरिकेडिंग, वन विभाग द्वारा अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से तत्पर है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर अश्वनी पांडेय, नायब तहसीलदार संजय कुमार, मंहत करूणाशंकर दास, ग्राम प्रधान सेमराध, अध्यक्ष माघ मेला समिति, सहित साधु संत उपस्थित रहे।




