ताज़ा खबरपूर्वांचलराज्य

पुलिया से टकराकर पानी से भरे गड्ढे में पलटी बोलेरो, तीन की मौत

वाराणसी. समीपवर्ती जनपद चंदौली (Chandauli) जनपद में हुई एक सड़क दुर्घटना में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। यह हादसा कंदवा थाना क्षेत्र के बरहनी कस्बे के समीप बरहनी-नौबतपुर मार्ग पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी को अस्पताल पहुंचाया। शवों को चीरघर भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि दो घायल हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया है।

प्राथमिक छानबीन में पता चला कि बोलेरो सवार सभी लोग बाबा कीनाराम का दर्शन-पूजन कर देर रात घर केलिए लौट रहे थे। कंदवा थाना क्षेत्र के ग्राम चारी के पास मोड़ होने के कारण बोलेरो पुलिया से टकराकर अनियंत्रित हो गई। रफ्तार ज्यादा होने के कारण पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। आधी रात हुई दुर्घटना में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में काल कवलित हुए लोगों की पहचान धनंजय यादव (27) पुत्र ओमप्रकाश (भानपुर, दुर्गावती, बिहार), गुड्डू यादव (24) पुत्र भीम यादव (मोहम्मदपुर, सैय्यदराजा, चंदौली) और सोनू यादव (32) पुत्र केशव यादव (निवासी भानपुर,दुर्गावती, बिहार) के रूप में हुई है।

घायलों में नरमा, दुर्गावती (बिहार) निवासी सुशील यादव और राहुल यादव की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मृतकों व घायलों के परिजनों को भेजी गई है। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

अलीगढ़ में ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, दो की मौत

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में रोडवेज बस हादसे का शिकार होगी है। यह हादसा अलीगढ़ जनपद के अकराबाद थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक कानपुर के आजाद नगर डिपो की बस सवारियों को लेकर दिल्ली की तरफ जा रही थी।

अलीगढ़ जनपद के अकराबाद थाना क्षेत्र में एनएच-91 दिल्ली-कानपुर हाईवे पर जसरथपुर गांव के पास रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में जा टकराई। ट्रक से टकराने केबाद सवारियों में चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।

मौके पर आई अकराबाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से दो दर्जन से अधिक यात्रियोंको स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से दर्जनभर लोगों को गंभीर अवस्था के कारण मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इस हादसे में ट्रक चालक समेत एक महिला की मौत होने की खबर है। पुलिस ने शवों को चीरघर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button