पूर्वांचलराज्य

सीएचसी डीघ आने वालों को मिलेगा ठंडा पानी, डीएम ने काटा फीता

भदोही (संजय मिश्र). समाज विकास मंच द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ और बसगोती मवैया स्थित पश्चिम वाहिनी श्री कृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एक-एक सेट वाटर कूलर लगवाया गया।

गुरुवार को जिलाधिकारी विशाल सिंह ने सीएचसी डीघ में फीता काटकर वाटर कूलर का उद्घाटन किया। इस दौरान समाज विकास मंच के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने समाज विकास मंच व अध्यक्ष सहित उसके सदस्यों के पहल की सराहना की।

डीएम ने कहा कि यह प्रयत्न न सिर्फ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले ग्रामीणों को शीतल व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगा, अपितु तमाम समाजसेवियों व सामाजिक संगठनों को प्रेरणादायक होगा। डीएम विशाल सिंह ने संस्था की ओर से उपलब्ध कराए गए नोटबुक व अन्य शिक्षण सामग्रियों को कार्यक्रम में पहुंचे कुछ प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को भेंट किया, जिन्हें स्कूल के बच्चों में वितरित किया जाएगा।

कई विद्यालयों के स्टाफ एवं सीएचसी के स्टॉफ ने भी अपनी तरफ से संस्था के पहल की सराहना की। संस्था प्रमुख डा. अभिषेक पांडेय ने कहा कि उनकी संस्था 2015 से निरंतर समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। क्षमतानुसार सामाजिक उन्नयन एवं जनहित के कार्य संस्था द्वारा किए जा रहे हैं। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डा.पीसी बिंद, डा. प्रगति, कृपाशंकर पांडेय, आदित्य नारायण सिंह, अंकित तिवारी, विवेक तिवारी, अंकित सिंह, संतोष सिंह, संजय मिश्र, रामकृष्ण पांडेय, गिरीश पांडेय, मनोज तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button